दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में | diwali par nibandh

0
नमस्कार दोस्तों हमारे besthindipost.in मंच पर आज इस लेख में आपके लिए लेकर आए हैं दीपावली पर बेहतरीन दीपावली निबंध, दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 4, दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 5, दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 6, दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 7 आदि। 

दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में


Set 1 दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 4 | दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 5

दीपावली भारत का एक प्रमुख त्यौहार है। दीपावली को दीप का त्यौहार भी कहा जाता है। दीपावली का त्यौहार भारत में और अन्य कई देशों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है की इस दिन भगवान श्री राम रावण को पराजित करके और अपना 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे इस खुशी के कारण वहां के सभी लोगों ने दिए जलाए थे तब से लेकर अब तक हर वर्ष उस दिन को बड़े धूमधाम से दिवाली के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।  दीपावली का त्यौहार हर साल अक्टूबर या नवंबर महीने में मनाया जाता है। 

दिवाली आने से कुछ दिन पहले ही लोग इस त्यौहार को मनाने की तैयारी में लग जाते हैं दिवाली के दिन लोग अपनी दुकान, घर को दीयों से सजाते हैं। रंग बिरंगी लाइट, दिए, मोमबत्ती से पूरा भारत जगमगाता है। दिवाली का त्यौहार करीब 5 दिनों तक मनाया जाता है। यह खुशियों का त्यौहार है इस पर्व पर लोग नए कपड़े खरीदते है। देवी लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं। घर घर में स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती है लोग अपने पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाई और गिफ्ट देते हैं। दीपावली का त्यौहार हमें एकता प्यार और भाईचारा का अमूल्य संदेश देता है। 


Set 2 दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 6 | दीपावली पर निबंध 300 शब्दों में Class 7

दिवाली भारत का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है दिवाली को दीपावली भी कहा जाता है। यह त्यौहार हर साल अक्टूबर या नवंबर महीने में मनाया जाता है दिवाली के दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे इस खुशी पर अयोध्या के लोगों ने घी के दिए जलाए थे तब से लेकर आज तक यह त्यौहार दीपों का त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। दिवाली का त्यौहार लगभग पाच दिनों का होता है। यह पांच दिन है धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज। दिवाली के मुख्य दिन देवी लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। 

इस पर्व पर लोग अपने घरों को सुंदर रंगोली और फूलों से सजाते हैं। घर में तरह-तरह के दीपक जलाते हैं। हर घर में स्वादिष्ट पकवान और व्यंजन बनाए जाते है। सभी एक दूसरे से मिलने उनके घर जाते हैं दिवाली की बधाइयां देते हैं रात में आतिशबाजी का आनंद भी उठाते हैं दिवाली का त्यौहार सभी के जीवन को खुशी प्रदान करता है नया जीवन जीने का उत्साह देता है यह त्यौहार समाज में उल्लास प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाता है। 

यह भी पढ़े :-
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top