दोस्तों आप भी अगर खेलों के महत्व पर निबंध पढ़ना चाहते हो तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हमने जीवन में खेलों के महत्व को समझते हुए जीवन में खेलों के महत्व निबंध 200 शब्दों में, जीवन में खेलों का महत्व निबंध 250 शब्दों में, जीवन में खेलों का महत्व निबंध 400 शब्दों में लिखे है।
आपको इस लेख के Jivan me khelo ka mahatva par nibandh जरूर पढ़ना चाहिए। आप इन्हें पढ़ कर अपने पेपर में अच्छे अंक ला सकते हो।
Set 1 जीवन में खेलों का महत्व निबंध 300 शब्दों में |Jivan mein khelon ka mahatva nibandh
हमारे जीवन में खेल कूद का अत्यधिक महत्व है। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यही कारण है की सभी विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जाती है। वास्तव में खेल कूद के बिना प्राप्त शिक्षा अधूरी ही है हम लोग विभिन्न प्रकार के खेल खेलने हैं कुछ खेल घर में या किसी कक्षा में खेले जा सकते हैं जैसे शतरंज, लूडो, वीडियो गेम्स आदि। खेलो से हमारा मनोरंजन तो होता है परंतु उचित व्यायाम नहीं हो पाता है इसलिए हमें इनडोर खेलों के साथ साथ आउटडोर खेल भी खेलने चाहिए। जैसे क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी आदि। यह ऐसे खेल है जिन से भरपूर व्यायाम होता है। यह खेल हमारे शरीर के अंदर उत्साह और उमंग भर देते है।
शरीर का रक्त संचार तेज होता है जिससे हमें स्फूर्ति का अनुभव होता है। कई टीम आधारित खेल बच्चों तथा युवाओं में समूह भावना का विकास करते हैं इसमें हमें एकता की ताकत का अंदाजा होता है खेल कूद ना केवल टीम भावना जागते हैं अभी तो आपसी प्रेम और भाईचारा भी बढ़ाते हैं विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अलग-अलग क्षेत्र एवं देशों के व्यक्तियों से परिचय प्राप्त करते हैं। हमें नई नई बातों की जानकारी प्राप्त होती है।
खेल कूद के बिना जीवन जड़ हो जाता है। तथा गतिशीलता के अभाव में तरह-तरह की बीमारियां व बाधाएं जन्म लेती है। व्यक्ति की प्रतिभा का समुचित विकास नहीं हो पाता है। हम वीरता, साहस, धैर्य, सहयोग अनुशासन जैसे अमूल्य जीवन से अपरिक्षित रह जाते हैं खेल के विभिन्न नियमों के पालन के माध्यम से हमें आरंभ से ही अनुशासन की शिक्षा मिलती रहती है।
खेल कूद एक ऐसा क्षेत्र बनता जा रहा है जहां न केवल धन और यश है अपितु खिलाड़ी अपना, अपने समाज, अपने देश का नाम रोशन करता है। जैसे सचिन तेंदुलकर, ध्यानचंद, विश्वनाथन आनंद, सानिया मिर्जा जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा किया है खेल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। खेल विकास का एक मजबूत आधार स्तंभ है
Set 2 जीवन में खेलों का महत्व निबंध 400 शब्दों में | Jivan mein khelon ka mahatva
जीवन में खेलों का महत्व प्रस्तावना
हमारे जीवन में खेल का बहुत महत्व है खेल खेलने से हमारे शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है। खेल से हमारा शरीर मजबूत और सुगठित बनता है। खेल खेलने से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है
खेल से शारीरिक विकास
खेल से हमारी शारीरिक स्थिति में सुधार आता है। जब हम फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, टेनिस, कबड्डी, बास्केटबॉल, गोल्फ, जैसे कई खेल खेलते हैं तो हमारे शरीर की कसरत होती है। हमारी हड्डियों मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं।
खेल से मानसि विकास
शारीरिक विकास के साथ खेल से हमारा मानसिक विकास भी होता है। शतरंज, कैरम बोर्ड, लूडो, सांप सीढ़ी जैसे खेलों से हमारा मस्तिष्क अच्छी तरह से काम करने लगता है। हमारा संयम बढ़ता है। अनुशासन, नैतिक मूल्य, संघर्ष करने की क्षमता खेलों से बढ़ती है।
खेल एक सामाजिक संगठन
खेल एक महान सामाजिक संगठन है। जब हम खेल खेलते हैं तो हम साथी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप में संगठित होते हैं और टीमवर्क करते हैं इससे हमारे सामाजिक और संगठनात्मक कौशल विकसित होते हैं। खेल हमारे नेतृत्व गुणों का विकास करते हैं। हमें संघर्ष के साथ सामर्थ्य पूर्ण व्यवहार करने का मौका देता है।
जीवन में खेलों का महत्व उपसंहार
खेलों से हमारे अंदर सहयोग, आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस, एकता आदि मानवीय गुणों का भी विकास होता है खेल हमें सफल जीवन जीने में मदद करता है। हमें नियमित रूप से खेल खेलना चाहिए।