विद्यार्थियों आप इस लेख में मेरे सपनों का भारत पर बहुत सुंदर निबंध पढ़ने वाले हो। यह निबंध हमने उन सभी विद्यार्थियों के लिए लिखा है जिन्हें Mere Sapno ka Bharat essay in Hindi की तलाश थी। आप इस लेख में इस निबंध को पढ़कर अपनी परीक्षा में लिखकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो। आप इस लेख को पढ़ना शुरू करें व मेरे सपनों के भारत निबंध को याद कर ले जिससे आप इसे अपनी परीक्षा में आसानी से लिख सकोगे।
Mere sapno ka bharat essay in hindi
प्रस्तावना –
भारत एक बहुसांस्कृतिक, बहुभाषी और बहू धार्मिक देश है जिसने पिछली शताब्दी में विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रगति देखी है। मेरे सपनों का भारत वह भारत देश है जो इससे भी अधिक गति से प्रगति करें और बहुत से देशों से आगे बढ़े, जल्द ही विकसित देशों की सूची में शामिल हो।
यहां पर उन बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र की जानकारी दी गई है जिनमें भारत देश को बेहतर बनाने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है
हमारी शिक्षा और रोजगार – मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूं जहां भारत का हर नागरिक शिक्षित होगा और हर किसी को योग्य रोजगार के मौके मिल सकेंगे। शिक्षित और प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरे राष्ट्र के विकास को कोई नहीं रोक सकता
जाती व धार्मिक मुद्दे – मेरे सपनों का भारत देश एक ऐसा भारत होगा जहां लोगों को उनकी जाति व धर्म के आधार पर उनके साथ में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसी भी देश को मजबूत करने के लिए वहां के नागरिकों में समानता होना अत्यधिक आवश्यक है। जाति और धर्म के मुद्दों को दरकिनार करके कार्य करना राष्ट्र को मजबूत करने में काफी महत्वपूर्ण कदम होगा।
औद्योगिक और तकनीकी विकास – भारत ने पिछले कुछ दशकों में औद्योगिक और तकनीकी विकास दोनों को देखा है हालांकि यह विकास अभी भी अन्य देशों के विकास के समान नहीं है मेरे सपनों का भारत तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से प्रगति करेगा।
भ्रष्टाचार – देश में बहुत भ्रष्टाचार है इसकी दर हर दिन तेजी से बढ़ रही है आम आदमी भ्रष्ट राजनेताओं के हाथों पीड़ित है जो केवल अपने स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा करने में रुचि रखते है। मेरे सपनों का भारत भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। यह एक ऐसा देश होगा जहां लोगों की भलाई सरकार का एकमात्र उद्देश्य होगा।
लिंग भेदभाव – यह देखना अत्यंत दुखदाई है कि जीवन के हर क्षेत्र में खुद को साबित होने के बाद भी महिलाओं को अब तक पुरुषों से निचा माना जाता है। मेरे सपनों का भारत में कोई लिंग भेदभाव नहीं होगा यह ऐसा स्थान होगा जहां पुरुषों और महिलाओं को बराबर माना जाता हो।
निष्कर्ष – संक्षेप में, मेरा सपनों का भारत एक ऐसा स्थान होगा जहां लोग खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं लोग अच्छे जीवन की गुणवत्ता का आनंद देते हैं।
(Set 2) मेरे सपनों का भारत पर निबंध 300 शब्द in hindi
हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जहां हर धर्म और हर समुदाय के लोग रहते हैं हमारे देश में रहने वाले लोग हर धर्म का सम्मान करते हैं और हर धर्म को पसंद करते हैं। सब लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं मेरे सपनों का भारत भी कुछ ऐसा ही होना चाहिए।
हमारे भारत देश में अनेक प्रकार की संस्कृतिया, अनेक धर्म, अनेक भाषाएं है जहां लोगों के प्रति जाती पाती पर भेदभाव नहीं होता है। भारत एक प्रगतिशील देश है। मेरे सपनों का भारत देश एक विकसित देश बने। यहां रहने वाला कोई भी नागरिक अशिक्षित न हो यहां सब शिक्षित हो। भारत देश का प्रत्येक नागरिक शिक्षा के प्रति जागरूक हो। जब देश के सभी नागरिक शिक्षित होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा।और देश के विकाश को कोई नहीं रोक सकता।
मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जहां पर सभी के पास रोजगार हो, सभी के पास पैसे हो, खाने के लिए खाना हो रहने के लिए अच्छे मकान हो पहनने के लिए कपड़ा हो। मेरे सपनों के भारत में सभी नागरिको को समान समझा जाए और सभी को समान अधिकार मिले। मेरे सपनों के भारत में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी ना हो किसी भी जाति धर्म को लेकर भेदभाव ना हो यहां पुरुष और महिला को समान अधिकार मिले।
हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश से फिर भी हमारे देश में किसानों की हालत बहुत ही बुरी है। मैं चाहता हूं कि मेरे सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए जहां पर सभी किसानों को सबसे ऊपर रखा जाए क्योंकि वह हमें खाने के लिए अनाज प्रदान करते हैं मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जहां पर सभी लोग खुशी और सुरक्षित महसूस करें और अच्छा जीवन जी सके।