फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र | fees mafi application in hindi

आपको भी तलाश है fees mafi application की तो आप इस लेख को पढ़े इस लेख में आपको Fees Maaf ke liye Application, फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र / शुल्क माफी के लिए प्रार्थना पत्र / फीस माफी के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र कैसे लिखें इसके बारे में जानकारी दी गई है।

कई विद्यार्थियों के माता-पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कारण उन्हें अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए कोई आपत्ति नहीं होती है लेकिन कई विद्यार्थियों के माता-पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस को जमा करने में असमर्थ रहते हैं।

अगर आप भी एक ऐसे विद्यार्थी है और आपके माता-पिता भी आपके स्कूल की फीस भरने में असमर्थ है और आप अपने आगे की पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं तो आप अपने प्रधानाचार्य जी को फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र लिख सकते हैं। इस लेख को पढ़ कर आप fees mafi application लिखना सिख जाओगे। इस लेख को Class 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जरूर से पढ़ना चाहिए।

Set 1 { फीस माफी के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना }

fees mafi application in hindi

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद

विषय: शुल्क माफी के संबंध में प्रार्थना पत्र

मान्यवर,
महोदय से सविनय निवेदन है कि मैं आपके स्कूल का एक छात्र हूं और मेरे माता-पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण मेरे पिताजी मेरी स्कूल की फीस भरने में असमर्थ है अतः मान्यवर से निवेदन है कि मेरे स्कूल की फीस माफ करने की कृपा करें इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।

धन्यवाद!                                            दिनांक
—————-

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:

Set 2 { फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र }

fees mafi application

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद

विषय: फीस माफी है तू प्रार्थना पत्र

मान्यवर,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके स्कूल का कक्षा 7 वीं  का छात्र हूं मेरे पिताजी एक गरीब किसान है उनकी आय बहुत कम है और मेरी मां घर का काम करती है अतः मेरे माता-पिता मेरी स्कूल की फीस भरने में असमर्थ हैं मैं हमेशा अपनी क्लास में प्रथम आता हूं मेरी पढ़ने में रुचि है मेरी योग्यता को देखते हुए मेरी फीस माफ करने की कृपा करें।

धन्यवाद!                                             दिनांक
————–

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:

Set 3 { फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र short – फीस माफी के लिए पत्र class 3, class 4 }

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद

विषय: विद्यालय शुल्क माफ करने के संबंध में प्रार्थना पत्र

मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम गिर्राज नागर है मैं आपके विद्यालय का कक्षा 9 वीं का छात्र हूं मेरे पिताजी एक गरीब मजदूर है और उनकी आय बहुत कम है इसलिए वह मेरी स्कूल की फीस भरने में असमर्थ हैं।

मैं हर वर्ष मेरी कक्षा में प्रथम आता हूं मेरी पढ़ाई में रुचि है मेरा व्यवहार सभी के साथ बहुत अच्छा है मैं खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता में भी रुचि रखता हूं।

अतः मेरी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपसे निवेदन है कि मेरी इस वर्ष की फीस माफ करने की कृपा करें मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।

धन्यवाद!                                           दिनांक
————

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:

Set 4 { विद्यालय की शुल्क माफ करने के संबंध में प्रार्थना पत्र – फीस माफी के लिए पत्र
class 5, class 6 }

fees mafi application

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चांदी गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद

विषय: फीस माफी हेतु

मान्यवर,
सविनय नम्र निवेदन है कि मैं क्लास 10th का छात्र हूं मेरे पिताजी खेती का काम करते हैं और मेरे परिवार की रोजी-रोटी खेती से ही चलती है लेकिन इस वर्ष हमारी फसल खराब हो जाने के कारण वर्तमान में हमारी आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय हो गई है जिसके कारण मेरे पिताजी मेरी स्कूल की फीस भरने में असमर्थ हैं। अतः आपसे निवेदन है कि मेरी स्कूल की फीस माफ करने की कृपा करें मैं आपका सदेव आभारी रहूंगा।

धन्यवाद!                                               दिनांक
————–

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:

Set 5 { विद्यालय की फीस माफी हेतु प्रार्थना पत्र – फीस माफी के लिए पत्र class 7, class 8 }

fees mafi application in hindi

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंदू गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद

विषय: विद्यालय की शुल्क माफी हेतु

मान्यवर,
सविनय नंबर निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय के कक्षा बारहवीं का छात्र हूं मेरे पिताजी एक मजदूर हैं और मेरे दो छोटे भाई बहन हैं । मेरी मां झाड़ू पोछा का काम करती है और अकस्मात मेरे पिताजी का एक्सीडेंट हो जाने के कारण मेरा परिवार मेरी विद्यालय की फीस भरने में असमर्थ है।

मैं पढ़ाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता हूं और मैं क्लास में हमेशा प्रथम स्थान पर आता हूं और मेरा व्यवहार सभी के साथ बहुत अच्छा है कृपया मेरी पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मेरी फीस माफ करने की कृपा करें ताकि मैं अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकूं।

धन्यवाद!                                               दिनांक
————-

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:

यह भी पढ़े :- बीमारी की छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र

फीस माफी प्रार्थना पत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाते।

फीस माफी प्रार्थना पत्र लिखते समय इस बात का आपको ध्यान रखना है कि आपको आपके प्रधानाचार्य से अपने घर की आर्थिक स्थिति बताते हुए उनसे विनती करनी है कि वह आपकी फीस माफ करने की आप पर कृपा करें। आप विद्यालय की फीस देने में सक्षम नहीं हो और आप पढ़ना चाहते हो। आपके प्रधानाचार्य आपके द्वारा लिखा गया प्रार्थना पढ़कर आपके फीस जरूर से माफ कर देंगे।

Leave a Comment