गणतंत्र दिवस पर भाषण | Gantantra diwas par bhashan

दोस्तों जब भी बात आती है गणतंत्र दिवस पर भाषण देने की तो हम बड़ी परेशानी में पड़ जाते हैं। हमें बिल्कुल भी समझ नहीं आता है कि अब हम 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस पर भाषण किस तरीके से दें। हमने इस लेख में आपके लिए Gantantra Diwas par bhashan लिखा है। इसे पढ़कर आप बिना हिचकिचाए गणतंत्र दिवस पर अच्छा सा भाषण दे सकते हो।

गणतंत्र दिवस पर भाषण

न पूछो जमाने से
क्या हमारे कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ यह है कि
हम हिंदुस्तानी हैं।

माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को मेरी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज 26 जनवरी है जिसे हम सब गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं और हम सब यहां अपने देश का 77 वा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था हालांकि हमारे देश भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था तब से अब तक हम 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारे देश भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को हमारे संविधान का जनक कहा जाता है।

हमारे देश को स्वतंत्र और गणतंत्र बनाने के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। देश उनके समर्पण को कभी नहीं भूल सकता। स्वतंत्रता के बाद हमारे देश भारत ने बहुत उन्नति की है परंतु आज भी हमारे देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी समस्याएं देखी जा सकती है।

तो लीजिए आज हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी प्रतिज्ञा करते हैं कि इन सभी समस्याओं को सुलझाने का हम पूरा प्रयास करेंगे और अपने देशभक को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाएंगे

जाते-जाते मैं अपने भाषण का समापन एक शायरी से करना चाहूंगा।

देशभक्ति से ही देश की शान है
देशभक्ति से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारो
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।

जय हिंद जय भारत।

 

(Set 2) Gantantra diwas par bhashan

मानवीय मुख्य अतिथि आदरणीय शिक्षक गण और मेरे प्यारे देशवासियों सर्वप्रथम आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं की आज बहुत खुशी का दिन है। आज 26 जनवरी है और यहां हम सभी अपने देश का 77 वा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ लेकिन भारत देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तब से हम सब भारतीय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में हर साल मनाते हैं।

हमारे देश भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसे तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। डॉ भीमराव अंबेडकर जी को हमारे संविधान का जनक कहा जाता है।

हमारे देश भारत में बहुत से स्वतंत्रता सेनानी हुए जिन्होंने इस देश को स्वतंत्र और गणतंत्र बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। यह देश इनके समर्पण को कभी नहीं भूल सकता। स्वतंत्रता के बाद हमारे देश ने बहुत उन्नति की है परंतु आज भी हमारे देश में कुछ समस्याएं देखने को हमें मिलती है जैसे आतंकवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, असमानताएं

तो आइए आज हम सब मिलकर इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा लें कि ही सभी समस्याओं को सुलझाने का हम होगा प्रयास करेंगे भोग अपने से भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाएंगे

इसी के साथ में अपने भाषण को यहीं पर विराम देता हूं।

(Set 3) गणतंत्र दिवस पर भाषण 2026

आप सभी को मेरा नमस्कार। मेरा नाम अंकित है आज 26 जनवरी हमारे देश का गणतंत्र दिवस है। सर्वप्रथम आप सभी को मेरी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए गणतंत्र दिवस हमें एकता की शक्ति सिखाता है। मैं अपने देश से बहुत प्यार रखता हूं
जय हिंद जय भारत।

Leave a Comment