विद्यार्थियों यह बात तो हम सब जानते है कि बाल दिवस का दिन बच्चों के लिए विशेष दिन होता है। बाल दिवस हर साल 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म हुआ था। वह बच्चों से अधिक प्रेम करते थे इस वजह से उसके जन्म दिन पर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है। इस लेख में आपको बाल दिवस पर निबंध 10 लाइन पढ़ने के लिए मिलेगा जिसे आप पढ़ कर अपनी परीक्षा में लिख सकते हो। अगर कोई आपसे बाल दिवस के बारे में कुछ पूछे तो आप उसे इस लेख की Bal diwas par 10 lines को सुना सकते हो।
(Set 1) बाल दिवस पर निबंध 10 लाइन

- बाल दिवस बच्चों के लिए विशेष होता है।
- बाल दिवस को हर साल 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है।
- इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन होता है।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू जी भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे।
- नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
- बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे।
- बाल दिवस भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।
- इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- बच्चे भारत के भविष्य है।
- बच्चों को सही शिक्षा देकर भारत के अच्छे नागरिक बनाना चाहिए।
(Set 2) Bal diwas par 10 lines

- बाल दिवस भारत देश में हर साल 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
- बाल दिवस हमें यह बात याद दिलाता है कि हमारे देश के हर बच्चे को पढ़ने खेलने और विकास करने का अवसर मिलना चाहिए।
- बाल दिवस के दिन स्कूलों में खेलकूद, नृत्य और कहानी सुनाने जैसे मजेदार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- बाल दिवस के दिन शिक्षक भी बच्चों का मनोरंजन करने के लिए गीत गाकर सुनाते हैं और नाटक प्रस्तुत करते हैं।
- बाल दिवस बच्चों को दूसरों की मदद करने के लिए शिक्षा भी देता है।
- बाल दिवस मौज मस्ती, उमंग और खुशियों से भरा दिन होता है।
- बाल दिवस बच्चों को बड़े सपने देखने के लिए और अपनी कला को उभारने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
- बाल दिवस का दिन देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है।
- बाल दिवस बच्चों को खुशियां और आनंद का एहसास कराता है।
(Set 3) Bal diwas par 10 lines for class 5
- हर साल भारत में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 14 नवंबर के दिन ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म हुआ था उनके जन्म दिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- नेहरू जी को छोटे बच्चों से बहुत प्रेम था।
- बच्चे भी प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री पद पर कार्य करते हुए भी बच्चों से मिलने के लिए समय निकालते थे।
- सभी स्कूलों में बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- इस दिन स्कूलों में बच्चों को टॉफी और मिठाइयां भी बांटी जाती हैं।
- इसी दिन शिक्षको द्वारा बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया जाता है।
- बाल दिवस के दिन बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।
- बाल दिवस का दिन भी बच्चों के लिए विशेष त्योहार जैसा ही है।
(Set 4) Bal diwas par 10 lines for class 3

- हम सब हर साल 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं।
- बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन को याद करते हुए मनाया जाता है।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और महान नेता थे।
- वह बच्चों से बहुत प्रेम करते थे।
- बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
- पूरे भारत देश में बाल दिवस का समारोह मनाया जाता है।
- बाल दिवस पर बच्चों को मिठाई व उपहार दिए जाते हैं।
- स्कूलों और कॉलेजों में भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- इस दिन बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।
- बाल दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
(Set 5) Bal diwas par 10 lines for class 2
- हम सब हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं।
- बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर हर साल मनाया जाता है।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान नेता थे जो कि भारत के पहले भी प्रधानमंत्री थे।
- उन्हें छोटे बच्चों से बहुत प्यार था।
- बच्चों के बीच वह चाचा नेहरू के नाम से भी जाने जाते थे।
- पूरे भारत देश में बाल दिवस का समारोह मनाया जाता है।
- बाल दिवस पर बच्चों को स्कूलों में मिठाई और उपहार भी दिए जाते हैं।
- स्कूल और कॉलेज बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
- इस दिन बच्चों के बीच में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।
- बाल दिवस मना कर बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना बाल दिवस का उद्देश्य है।
यह भी पढ़े :- खेल दिवस पर निबंध हिंदी में
बाल दिवस पर निबंध 150 शब्द
बाल दिवस हर साल 14 नवंबर के दिन को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से स्नेह और प्रेम करते थे। बच्चे भी उन्हें “चाचा नेहरू” कहकर बुलाया करते थे। उनका यह मानना था कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका सर्वांगीण विकास ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगा।
बाल दिवस बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सबको प्रयास करना चाहिए इस की प्रेरणा देता है। नेहरू जी का विचार था कि बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए वे सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सही मार्गदर्शन, उचित शिक्षा और स्वस्थ वातावरण मिले। अगर ऐसा होता है तो वे अपने समाज और अपने देश के लिए अनमोल योगदान दे सकते हैं।
वर्तमान समय में बाल दिवस की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस डिजिटल युग में बच्चों का बचपन कहीं न कहीं तकनीकी यंत्रों में सिमटता जा रहा है। बच्चे अब मोबाइल फोन पर गेम खेलना और टेलीविजन अधिक देखने लगे है। अब बच्चों के पास खेलकूद और रचनात्मकता के लिए समय कम हो गया है। ऐसे में बाल दिवस बच्चों को प्रेरणा देने और उनके बचपन की खुशी का अहसास कराने का खूबसूरत दिन है।