भाई की शादी में जाने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन पत्र: हम सभी के भाई बहन होते हैं और जैसे ही हमारे बड़े भाई या बहन की शादी आती है तो हमें स्कूल से छुट्टी लेने की आवश्यकता पड़ती है तो हम हमारे भाई या बहन की शादी के लिए छुट्टी लेने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें आइये यहां जानते हैं।
बड़े भाई की शादी के लिए प्रार्थना पत्र
आप इस लेख में लिखे गए बड़े भाई की शादी के लिए प्रार्थना पत्र को पढ़े लेते हो तो इससे आपको भी छुट्टी हेतु प्राचार्य को एक पत्र लिखने में आसानी होगी। तो आप भी इस लेख को पढ़ते हुए भाई की शादी का कारण बताते हुए प्रधानाध्यापक के नाम छुट्टी पत्र लिखिए
Set 1 { भाई की शादी के लिए छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र }

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद
विषय: बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के लिए प्रार्थना पत्र
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का कक्षा 9 वीं का छात्र हूं मुझे मेरे बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होना है मेरा, मेरे बड़े भाई की शादी में जाना बहुत जरूरी है क्योंकि मुझे शादी की सारी देखरेख करनी है जिसके लिए मुझे 5 दिन के अवकाश की जरूरत है। अत: महोदय आपसे निवेदन है कि मुझे 5 दिन का अवकाश देने की कृपा करें मैं आपका सदेव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:
Set 2 { अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की छुट्टी हेतु प्राचार्य को एक पत्र }
आप अगर अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की छुट्टी हेतु प्राचार्य को एक पत्र लिखना चाहते हो तो नीचे लिखे हुए छुट्टी प्रार्थना पत्र को जरूर पढ़े।
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद
विषय: बड़े भाई की शादी के लिए अवकाश चाहने हेतु
मान्यवर,
सविनय निवेदन यह है कि मेरे बड़े भाई की शादी 12 नवंबर 2024 को है और उसकी बारात लेकर जयपुर जाएंगे और मुझे भी मेरे बड़े भाई की शादी में सम्मिलित होना है।
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिन का अवकाश देने की कृपा करें मैं आपका सदेव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य।,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:
दिनांक:
Set 3 { बड़े भाई की शादी के लिए छुट्टी चाहने हेतु }
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद्र गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद
विषय: बड़े भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए छुट्टी चाहने हेतु
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मेरे बड़े भाई की शादी आ गई है और उसकी बारात लेकर जोधपुर जाएंगे मेरा पूरा परिवार बारात के साथ जोधपुर जाएगा और मुझे भी मेरे बड़े भाई की शादी में सम्मिलित होना है क्योंकि शादी का सारा काम मुझे ही संभालना है।
अतः सविनय निवेदन है कि मुझे 4 दिन का अवकाश देने की कृपा करें। मैं आपका सदेव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:
दिनांक:
Set 4 { बहन के विवाह के लिए अवकाश चाहने हेतु }
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद
विषय: बड़ी बहन के विवाह के लिए अवकाश चाहने हेतु
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम मनोज मालव है और मैं आपके स्कूल में कक्षा 9 वीं का छात्र हूं महोदय मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी बहन की शादी आ गई है और मुझे मेरी बहन की शादी के लिए चार दिन का अवकाश चाहिए।
अतः मान्यवर आपसे निवेदन है कि मुझे 4 दिन का अवकाश देने की कृपा करें मैं आपका सदेव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम: मनोज मालव
कक्षा: 9 वीं
रोल नंबर:5
दिनांक: 5/2/2025
Set 5 { भाई की शादी के लिए छुट्टी है तो प्रार्थना पत्र }
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय
लक्ष्मी चंद गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय
छीपाबड़ौद
विषय: भाई की शादी के लिए छुट्टी चाहने हेतु
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का कक्षा 11 वीं का छात्र हूं और मेरे बड़े भाई की शादी आ गई है मेरा पूरा परिवार बारात लेकर जोधपुर जाएगा और मुझे भी उसकी शादी में सम्मिलित होना है इसलिए मुझे 5 दिन की छुट्टी चाहिए।
अतः आपसे सविनय निवेदन है कि मुझे 5 दिन का अवकाश देने की कृपा करें मैं आपका सदेव आभारी रहूंगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
नाम:
कक्षा:
रोल नंबर:
दिनांक: